[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

शोध को अधिक उन्नत बनाने पर हुई चर्चा, नई पीढ़ी को शोध की प्रेरणा देने के साथ रिसर्च की बारीकियां बताई

बीकानेर : बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में “अप्लाइड फिजिक्स और मटेरियल साइंस में नवीनतम प्रवृत्तियाँ विषय पर हाइब्रिड मोड पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन आज मुख्य अतिथि प्रो.विवेक गुप्ता, विशिष्ट अथिति प्रो. आर आर देशमुख के सानिध्य में हुआ। आयोजन सचिव डॉ. सुधीर भारद्वाज ने बताया कि समारोह का प्रारंभ प्रो. अरुण बासिल, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रोफेसर के ऑनलाइन आमंत्रित वक्ता के रूप में जुड़ने से प्रारंभ हुआ।आमंत्रित वक्ता प्रो.पवन कुलहेरी, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रो. विनोद पुनिया, प्रो. अनामी भार्गव थे।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश की विभिन्न प्रतिभागियो द्वारा 400 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। आयोजन सचिव डॉ. सुधीर भारद्वाज ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजित समिति का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा की इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किया और किस प्रकार शोध को और अधिक उन्नत बनाया जा सकता है इस पर खुलकर चर्चा की। वरिष्ठ शोधकर्ताओं ने नई पीढ़ी को शोध की प्रेरणा देने के साथ रिसर्च की बारीकियां भी बताईं।

इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किया और किस प्रकार शोध को और अधिक उन्नत बनाया जा सकता है इस पर खुलकर चर्चा की। तकनीकी शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भौतिकी विषय के वैज्ञानिक समुदायों के बीच अंतर्राष्ट्रीय शोध सहयोग को बढ़ावा देने, दुनिया भर के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को जोड़ने का बीटीयू का यह नवाचार शोध-अनुसंधान के क्षेत्र में नवीन अवसर सृजित करेगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन ने शोध के व्यापक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन करने के साथ शोधकर्ताओं और पेशेवर विशेषज्ञों के मध्य आपसी संवाद को बढ़ावा दिया।इस आयोजन ने प्रतिभागियों के लिए प्रमुख निष्कर्षों के बारे में चर्चा करने, नए विचारों का पता लगाने और शोध क्षेत्र के विश्व स्तरीय वरिष्ठ शोध विशेषज्ञों से जुड़ने के लिए एक असाधारण अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62