[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर शुरू

राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : लक्ष्मणगढ़ के श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व उपनिदेशक शिक्षा विभाग रामनिवास शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा, घनश्याम वर्मा व पंकज शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई।इस दौरान स्वयंसेविका दिव्या व्यास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत गीत से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा द्वारा सात दिवस की शिविर की रुपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए एनएसएस के ध्येय वाक्य स्वयं से पहले आप के महत्व को समझाते हुए किष्किन्धाकाण्ड व सुन्दरकाण्ड के उदाहरणों के माध्यम से जीवन को जीवन्तता से जीने का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने विद्यार्थियों को अनुशासन व पूर्ण मनोयोग से शिविर के सभी सत्रो जैसे श्रमदान,योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यान माला, प्रतियोगिताओ से सीखने तथा जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका अदा करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ऋषि, दिव्या, रश्मि व अन्य विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए |

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad