[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में आवारा कुत्ते से आमजन परेशान: काटने से कई लोग घायल, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस में आवारा कुत्ते से आमजन परेशान: काटने से कई लोग घायल, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

रींगस में आवारा कुत्ते से आमजन परेशान: काटने से कई लोग घायल, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : रींगस नगर पालिका क्षेत्र के खाटूश्यामजी मोड, रामेश्वर कॉलोनी, मिल तिराहा, बीकानेर बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर कुत्ते के काटने से शुक्रवार को करीब 10 लोग घायल हो गए। जिनमें से कई लोगों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया।

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सर्जन डॉ. जितेंद्र यादव और नर्सिंग ऑफिसर विजय सागर लांबा ने बताया कि एक ही दिन में कुत्ते के काटने से आधा दर्जन लोगों का ईलाज किया है। सीएचसी टीम ने यशस्वी निवासी रींगस, अशोक बंजारा निवासी रींगस, अर्जुन चौहान निवासी खाटूश्यामजी मोड़ रींगस, धर्मेंद्र कुमार निवासी सीकर, राधे निवासी दौसा सहित आधा दर्जन लोगों का ईलाज किया गया। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पवन मीणा ने बताया-एक ही कुत्ते के काटने से लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। कुत्ते ने अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर लोगों को काटा है। कुत्ते को पकड़ने के लिए पशुपालन विभाग को सूचना दी है। जल्द ही कुत्ते को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad