[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी के 6 महीने बाद युवक की हादसे में मौत:दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, घर का सामान लेने आ रहे थे चूरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी के 6 महीने बाद युवक की हादसे में मौत:दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, घर का सामान लेने आ रहे थे चूरू

शादी के 6 महीने बाद युवक की हादसे में मौत:दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, घर का सामान लेने आ रहे थे चूरू

चूरू : चूरू-सरदारशहर रोड पर खारिया गांव पीपलाना जोहड़ के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर रामपुरा गांव से चूरू आ रहे थे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल संजय कमांडो ने बताया कि झुंझुंनू जिले के हमीरवास गांव निवासी दयापत (27) और उसकी मौसी का बेटा कुलदीप (22) रिश्तेदारी में शादी होने की वजह से रामपुरा गांव आए हुए थे। गुरुवार रात दोनों बाइक पर घरेलू काम से चूरू आ रहे थे। खारिया गांव के पीपलाना जोहड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दयापत को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक दयापत की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62