[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेशी युवती से दोस्ती की, प्लान बनाकर उदयपुर बुलाया था:पार्टी के बाद गोली मारकर अहमदाबाद भागे थे, रास्ते में फेंकी थी पिस्टल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विदेशी युवती से दोस्ती की, प्लान बनाकर उदयपुर बुलाया था:पार्टी के बाद गोली मारकर अहमदाबाद भागे थे, रास्ते में फेंकी थी पिस्टल

विदेशी युवती से दोस्ती की, प्लान बनाकर उदयपुर बुलाया था:पार्टी के बाद गोली मारकर अहमदाबाद भागे थे, रास्ते में फेंकी थी पिस्टल

उदयपुर : उदयपुर में विदेशी युवती के गोली मारने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हमलावरों में शामिल एक युवक से एक साल पहले युवती की थाइलैंड में दोस्ती हुई थी। युवक ने युवती को प्लान बनाकर उदयपुर बुलाया था। इसमें उसके दोस्तों को भी शामिल किया था। होटल में शराब पार्टी के दौरान एक युवक को युवती को नाखून से नोंचा तो गोली मार दी।

पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि होटल ने भी विदेशी युवती के ठहरने की जानकारी को छुपाया था। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों राहुल गुर्जर (25) निवासी स्वरूपगंज (सिरोही), अक्षय खूबचंदानी (25) निवासी प्रतापनगर (उदयपुर), ध्रुव सुहालका (21) निवासी भुवाणा (उदयपुर) और महिम चौधरी (20) भूपालपुरा (उदयपुर) को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। फिलहाल सभी आरोपी 18 नवंबर तक रिमांड पर है। इनमें से राहुल गुर्जर स्वरूपगंज का हिस्ट्रीशीटर है।

युवती को उदयपुर के MB अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी इमेज में युवक उसे अस्पताल के बाहर स्ट्रैचर पर बैठाते, जिसका सीसीटीवी सामने आया था।
युवती को उदयपुर के MB अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी इमेज में युवक उसे अस्पताल के बाहर स्ट्रैचर पर बैठाते, जिसका सीसीटीवी सामने आया था।

युवक ने प्लान बनाकर युवती को बुलाया था उदयपुर

सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया- पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ध्रुव सुहालका एक साल पहले थाईलैंड गया था। वहां युवती से जान-पहचान हुई थी।

युवती ने गुजरात में कई बार आने के बारे में बताया था। इस पर ध्रुव ने उसे उदयपुर बुलाने का प्लान बनाया था। उसने अपने दोस्त सिरोही के हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर और महिम चौधरी को भी शामिल किया। युवक के बुलाने पर युवती उदयपुर आई।

युवती अपनी महिला साथी के साथ माली कॉलोनी स्थित होटल वीर पैलेस में ठहरी थी। 9 नवंबर को युवती को युवक ने चित्रकूट नगर स्थित रत्नम होटल के रूम नंबर 104 में बुलाया, जहां सभी ने मिलकर शराब पार्टी की।

पार्टी के दौरान युवती ने नाखून से राहुल को नोंच लिया। जिस पर गुस्से में आकर राहुल ने अलमारी से पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। इससे युवती घायल हो गई। आरोपियों ने ही युवती को हॉस्पिटल पहुंचाया था, लेकिन वे युवती को छोड़कर फरार हो गए थे।

हिस्ट्रीशीटर हरियाणा से लाया था पिस्टल

थानाधिकारी ने बताया- पूछताछ में सामने आया कि राहुल हरियाणा से पिस्टल खरीदकर लाया था। फा​यरिंग के बाद सभी अहमदाबाद भाग गए थे। उस दौरान सभी नशे में थे। भागते समय ही रास्ते में ही पिस्टल फेंकी। पिस्टल कहां और किस जगह पर फेंकी, इस बारे में आरोपी ठीक से कुछ नहीं बता रहा। बता दें

थाईलैंड से आई युवती उदयपुर के इसी होटल में अपनी महिला दोस्त के साथ ठहरी हुई थी।
थाईलैंड से आई युवती उदयपुर के इसी होटल में अपनी महिला दोस्त के साथ ठहरी हुई थी।

होटल ने विदेशी युवती के ठहरने की जानकारी छिपाई

सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया- युवती होटल वीर पैलेस में ठहरी थी, लेकिन होटल संचालक ने इसकी जानकारी सीआईडी सीबी शाखा में नहीं दी। रिकॉर्ड छुपाकर युवती को ठहराने पर सीआईडी सीबी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित होटल संचालक पर केस दर्ज कराया है।

सीआईडी सीबी जोन के एसआई धर्मेंद्र कुमार चौहान ने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। नियमानुसार विदेशी लोगों के ठहरने की सूचना 24 घंटे के अंदर विदेशी पंजीयन अधिकारी को देनी होती है, लेकिन होटल ने ऐसी जानकारी नहीं देकर विदेशी अधिनियम का उल्लंघन किया गया है।

आरोपियों में से एक ध्रुप एक साल पहले थाईलैंड गया था। वहां युवती से मुलाकात के बाद उसे उदयपुर बुलाने का प्लान बनाया था। – हिमांशु सिंह राजावत थानाधिकारी सुखेर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62