[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रकृति अध्ययन शिविर का समापन : मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिविर विजिट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रकृति अध्ययन शिविर का समापन : मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिविर विजिट

प्रकृति अध्ययन शिविर का समापन : मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिविर विजिट

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर का समापन समारोह मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त अनुसूईया सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं अशोक कुमार जांगिड़ सहायक निदेशक शिक्षा विभाग के विशिष्ट आतिथ्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों एवं प्रकृति अध्ययन शिविर के शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की महत्ती आवश्यकता है और स्काउट गाइड, स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से इस अभियान को समन्वित प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य किया जा रहे हैं।स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि इको क्लब विद्यालयों के माध्यम से जिले में पर्यावरण के क्षेत्र में जैव विविधता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध प्रभावी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान सहायक निदेशक शिक्षा विभाग अशोक कुमार जांगिड़ ने स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, सी. ओ. गाइड सुभीता महला, रामदेव सिंह गढ़वाल, विजय गर्वा ,अमरचंद, दिनेश कुमार, मोहम्मद जाबिर , हर्ष कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों महा विद्यालयों के रोवर रेंजर्स, स्काउट गाइड उपस्थित रहे। सी. ओ. गाइड सुभिता महला ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62