[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सड़क हादसा:बाइपास सर्किल पर टकराई गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सड़क हादसा:बाइपास सर्किल पर टकराई गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर घायल

चिड़ावा में सड़क हादसा:बाइपास सर्किल पर टकराई गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर घायल

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 

जानकारी के अनुसार हादसा चिड़ावा शहर के पिलानी बाईपास चौराहे पर हुआ। एक स्विफ्ट वीडीआई कार तेज गति से सूरजगढ़ बाइपास की ओर से आ रही थी। अचानक बेकाबू होकर गाड़ी मुड़ने की बजाय सीधे सर्किल से टकरा गई।

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टकराने के बाद दो-तीन बार पलटी खा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से पायल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती युवक बेहोशी की हालत में था। डॉक्टर पायल, डॉ. अलकेश बरसानी और उनकी टीम ने गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार, निवासी केहरपुरा, का तुरंत इलाज शुरू किया। कार में दो अन्य युवक भी सवार थे, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं। बताया गया कि ये युवक झुंझुनूं की ओर किसी निजी कार्य से जा रहे थे, जब अचानक कार बेकाबू हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89