[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में संविदा सफाई कार्मिकों की हड़ताल खत्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में संविदा सफाई कार्मिकों की हड़ताल खत्म

उदयपुरवाटी में संविदा सफाई कार्मिकों की हड़ताल खत्म

उदयपुरवाटी : नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रतिहस्ताक्षर नहीं होने से संविदा पर लगे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। पालिका प्रशासन ने 35 अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रति हस्ताक्षर कर जारी कर दिए।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका में लंबे समय से संविदा पर सफाई कार्य करने वाले लोगों के अनुभव प्रमाण पत्रों पर पालिका प्रशासन द्वारा प्रति हस्ताक्षर नहीं किया जा रहे थे। इसके चलते संविदा कर्मियों ने हड़ताल कर रखी थी। सफाई कर्मियों के दबाव में नगर पालिका प्रशासन में बुधवार को 35 अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रति हस्ताक्षर कर दिए। शेष अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच करके एक-दो दिन में प्रति हस्ताक्षर करने का आश्वासन दिया। सफाई कर्मियों का कहना था कि सभी अनुभव प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर करने के बाद ही हड़ताल समाप्त करेंगे।

मौके पर मौजूद कुछ पार्षदों ने संविदा कार्मिकों को समझा कर काम करने के लिए राजी किया। नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी व अधिशासी अधिकारी राकेश रंगा ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक सभी जायज अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

पार्षदों के समझाने पर वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष कुंदन लाल सांवरिया ने कहा कि गुरुवार से संविदा कार्मिक काम पर लौट जाएंगे लेकिन अगर एक-दो दिन में सभी अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रति हस्ताक्षर नहीं हुए तो सभी संविदा कार्मिक दोबारा हड़ताल शुरू कर देंगे। समझौता वार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी राकेश रंगा, पार्षद सीताराम जांगिड़, संदीप सोनी, दिनेश सैनी, तेजस छीपा, वाल्मिकी समाज के अध्यक्ष कुंदन वाल्मिकी, दौलतराम चावरिया, सत्यनारायण जैदिया, उम्मेद मुल्तानिया आदि शामिल थे। इस मौके पर सोनू चावरिया, करण चावरिया, अनिल कुमार, शुभम चावरिया, चरणदास, अरुण जैदिया, मुकेश चावरिया आदि मौजूद

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89