[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में एक सप्ताह से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह लगे हुए हैं गंदगी के ढेर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में एक सप्ताह से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह लगे हुए हैं गंदगी के ढेर

अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रतिहस्ताक्षर नहीं होने से सफाई कर्मचारियों की एक सप्ताह से हड़ताल

उदयपुरवाटी : नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रतिहस्ताक्षर नहीं होने से सफाई कर्मचारियों ने एक सप्ताह से हड़ताल कर रखी है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डीएलबी निदेशक के आदेशों के बावजूद पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। शहर के जन प्रतिनिधियों ने सफाई व्यवस्था सुचारू कराने के लिए सोमवार को पालिका ईओ से बात की लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकल सका है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका में करीब 10-15 सालों से जिन लोगों ने संविदा पर कार्य किया है उनको ठेकेदार ने अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर दिए लेकिन सक्षम अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रति हस्ताक्षर कराने की मांग को लेकर नगर पालिका के संविदा पर लगे सफाई कर्मचारी हड़ताल करके बैठे हैं। पालिका में 30 नियमित सफाई कर्मचारी हैं लेकिन वे भी नियमित रुप से सफाई नहीं कर रहे हैं। नियमित सफाई कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने पर ईओ ने नोटिस जारी कर काम पर लौटने के निर्देश दिए तो वे हड़ताल से तो दूर हो गए लेकिन काम भी नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर नियमित सफाई कर्मचारियों को दूसरे कार्यों पर लगा रखा है जिससे वे सफाई करने जाते ही नहीं हैं। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर में एक सप्ताह से सफाई नहीं होने से कुछ वार्ड पार्षदों ने ईओ से बात करके सफाई कार्मिकों की हड़ताल तुड़वाने या कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। पूर्व चेयरमैन रूड़मल सैनी ने पालिका ईओ से कहा कि शहर में कई कॉलोनियों और मोहल्लों में शादियां हैं। जहां से बारात आनी या जानी है उस रास्ते पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शादी समारोह वाले घरों के नजदीक तो हर स्थिति में सफाई होनी चाहिए। वार्ड पार्षद संदीप सोनी ने कहा कि एक सप्ताह से कार्मिक हड़ताल पर बैठे हैं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे राजस्थान में अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रति हस्ताक्षर हो रहे हैं तो उदयपुरवाटी में क्या दिक्कत आ रही है। वार्ड पार्षद सीताराम जांगिड़, तेजस छीपा व राकेश जमालपुरिया ने कहा कि शहर के लोग गंदगी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

डीएलबी निदेशक ने दिए सफाई कराने के निर्देश

स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने सभी नगर पालिका ईओ को परिपत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि जहां भी सफाई कार्मिकों की हड़ताल हो रही है। वहां सफाई व्यवस्था सुचारू कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

कुछ लोगों को नगर पालिका के काम ठप करने की आदत पड़ी हुई है, वो बेवजह वाल्मिकी समाज के लोगों को बहकाकर उनसे हड़ताल करवा रहे हैं। नियमित सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं। प्लेसमेंट ऐजेंसी को कार्मिक उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भेज रहे हैं। – रामनिवास सैनी, चेयरमैन

सफाई कराने वाले संवेदकों ने अभी तक अपने कार्मिकों की सूची ही पालिका में नहीं दी है। सूची से मिलन करके एसआई रिपोर्ट करेगा, उसके बाद प्रति हस्ताक्षर के लिए मेरे पास आएगा। अभी तक एक भी अनुभव प्रमाण पत्र मेरे पास प्रतिहस्ताक्षर के लिए नहीं आया है। – राकेश रंगा, ईओ नगर पालिका

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89