[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा के समर्थन में मंत्रियों का डेरा, कांग्रेस के समर्थन में भी राजनेताओ की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा के समर्थन में मंत्रियों का डेरा, कांग्रेस के समर्थन में भी राजनेताओ की अपील

वही राजेंद्र गुढ़ा बना रहे हैं त्रिकोणीय मुकाबला

झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में अब एक दिन शेष बचा है। अभी तक के पूरे प्रचार प्रसार में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री दो बार और दोनों उप मुख्यमंत्री के साथ अनेक मंत्री प्रचार कर चुके हैं और लंबे समय से भाजपा के बड़े नेताओं और मंत्रियों ने झुंझुनूं में ही डेरा डाल रखा है। इस प्रकार से भाजपा के लिए भाजपा के कद्दावर नेता लगातार झुंझुनूं पहुंच रहे हैं। वहीं सरकार के मंत्रियों ने भी अपनी ताकत झोंक रखी है। बात कांग्रेस पार्टी की करें तो वर्तमान सांसद बृजेंद्र ओला के पुत्र अमित ओला चुनावी मैदान में है। कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार में कोई बड़ा राजनेता भी नहीं उतरा गया और ना ही कोई बड़ी सभा हुई बल्कि सांसद बृजेंद्र ओला और प्रत्याशी अमित ओला की टीम ही नुक्कड़ सभा में जाकर प्रचार प्रसार करती नजर आई। वहीं आज कांग्रेस की तरफ से अलग-अलग समाजों के नेताओ जिसमे विधायकों के साथ पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा भी सोशल मीडिया पर अपील जारी कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए वीडियो जारी किए गए हैं। इसमें नवलगढ़ पूर्व विधायक राजकुमार शर्मा और चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी भी शामिल है। पूर्व विधायक डॉ राजकुमार शर्मा ने सर्व समाज के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को विजयी बनाने के लिए अपील की है। वही चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने भी मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की है। इसके अलावा नगमा बानो नगर परिषद सभापति झुंझुनूं, खेतड़ी प्रत्याशी रही मनीषा गुर्जर, अनिल शर्मा विधायक सरदारशहर, रफीक मंडेलिया उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,नसीम अख्तर पूर्व मंत्री, रफीक खान विधायक आदर्श नगर ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के संगठन स्तर के साथ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेता भी दनादन झुंझुनूं के दौरे पर हैं और लंबे समय से सरकार के मंत्रियों ने भी झुंझुनूं में डेरा डाल रखा है। इन्हीं सबके बीच निर्दलीय के रूप में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं और वह मुस्लिम मतदाताओं के बीच ही इस चुनावी प्रचार प्रसार में ज्यादा नजर आए हैं जिसके चलते उन पर कांग्रेस द्वारा भाजपा द्वारा प्रयोजित होने के आरोप भी लगे हैं, लेकिन राजेंद्र गुढ़ा के साथ भी जनसभाओं में अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है हालांकि यह भीड़ इवीएम में मत के रूप में कितनी तब्दील होगी यह देखने वाली बात है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89