[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक ने पिस्तौल दिखाकर कॉलेज छात्रा से किया रेप:अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, आरोपी की मां पर शादी का दबाव बनाने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक ने पिस्तौल दिखाकर कॉलेज छात्रा से किया रेप:अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, आरोपी की मां पर शादी का दबाव बनाने का आरोप

युवक ने पिस्तौल दिखाकर कॉलेज छात्रा से किया रेप:अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, आरोपी की मां पर शादी का दबाव बनाने का आरोप

चूरू : जिले की रतनगढ़ तहसील के एक गांव की कॉलेज स्टूडेंट ने एक युवक पर पिस्तौल दिखाकर रेप करने और आरोपी की मां द्वारा शादी का दबाब बनाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में बताया कि उसके गांव का युवक जुलाई 2023 में उसके घर आया। उसके बाद आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया। उसने स्टूडेंट के मोबाइल नम्बर भी ले लिए जिस पर वह बात करने लगा। करीब दस दिन बाद आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। जहां पर वह अकेला था। इस दौरान उसने पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने स्टूडेंट की अश्लील वीडियो व फोटो भी ले ली। घटना के बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप किया।

अक्टूबर 2024 को आरोपी ने उसको फोन कर खेत बुलाया। जहां पर आरोपी की मां ने स्टूडेंट पर आरोपी युवक से शादी करने का दबाब बनाया और दो लाख रुपए की डिमांड करने लगे। रुपए नहीं देने पर स्टूडेंट को बदनाम करने की धमकी भी दी। रतनगढ़ पुलिस ने पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच रतनगढ़ डीएसपी अनिल प्रजापत कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad