[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा बॉर्डर पर कार से 2.72 लाख रुपए जब्त:चेक पोस्ट पर सूरजगढ़ थाना पुलिस ने की कार्रवाई, ड्राइवर नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरियाणा बॉर्डर पर कार से 2.72 लाख रुपए जब्त:चेक पोस्ट पर सूरजगढ़ थाना पुलिस ने की कार्रवाई, ड्राइवर नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब

हरियाणा बॉर्डर पर कार से 2.72 लाख रुपए जब्त:चेक पोस्ट पर सूरजगढ़ थाना पुलिस ने की कार्रवाई, ड्राइवर नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब

झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगी आचार संहिता की पालना में सूरजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 लाख 72 हजार रुपए जब्त किए है। कार्रवाई देर रात हरियाणा बॉर्डर के पास लगे पिलोद बॉर्डर पर की गई है।

सूरजगढ़ थानाधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया- झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगी आचार संहिता की पालना में थाना क्षेत्र के पिलोद चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान हरियाणा के लोहारू की तरफ से एक सफेद रंग की टाटा की कार आते हुए दिखाई दी।

कार को रुकवाकर चालक से नाम पता पूछा तो खुद का नाम गुरमित पुत्र रमेश लाल निवासी ग्राम निगाना (हरियाणा) होना बताया। पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी के डैश बोर्ड में काले रंग की प्लास्टिक की थैली मिली। जिसे खोलकर देखा तो उसमें 2 लाख 72 हजार 150 रुपए मिले। पैसों के बारे में पूछा तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पैसों को जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62