[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में स्नेह मिलन समारोह:समाज को शिक्षित कर आगे बढाने का आह्लान, कहा-युवाओं को शिक्षित करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में स्नेह मिलन समारोह:समाज को शिक्षित कर आगे बढाने का आह्लान, कहा-युवाओं को शिक्षित करें

खेतड़ी में स्नेह मिलन समारोह:समाज को शिक्षित कर आगे बढाने का आह्लान, कहा-युवाओं को शिक्षित करें

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के टोडी मोहल्ला स्थित अंबेडकर भवन में अंबेडकर मेघवंशी विकास समिति की ओर से दीपदान स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मेहरड़ा थे, जबकि अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष जितेंद्र मेहरड़ा ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशांत मेहरड़ा ने कहा कि युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने व समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को विकास की गति ले जाने में समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। आज के समय में युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं जो समाज के लिए बहुत ही गलत है। ऐसे में युवाओं को संस्कारित बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए तथा समाज के प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित भी करना चाहिए।

बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाज से कुरीतियों को दूर करने व समाज को संगठित करने पर जोर दिया। आने वाले समय में संगठित रहकर कार्य करने से ही सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा उसका परिणाम भी बेहतर होगा। किसी भी समाज को विकास की राह पर ले जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर वीके इंद्रा, डॉ हरिसिंह गोठवाल, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रवि मरोड़िया, भगतसिंह, रवि बबेरवाल, राकेश डिकवाल, गोविंद चिरानी, ओमानंद, जयदयाल, जयनारायण जोरासिया, गुलशन, सीताराम, रविन्द्र, पूर्व सरपंच हुकमीचंद, सुनील मेहरड़ा, जीताराम, बलदेव सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62