गैंगस्टर वीरेंद्र चारण गैंग का सदस्य गिरफ्तार:आरोपी भैरुसिंह को सुजानगढ़ पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में गैंग की सहायता करना स्वीकारा
गैंगस्टर वीरेंद्र चारण गैंग का सदस्य गिरफ्तार:आरोपी भैरुसिंह को सुजानगढ़ पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में गैंग की सहायता करना स्वीकारा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ सदर थाना पुलिस ने गैंगस्टर वीरेंद्र चारण की गैंग से जुड़े एक सदस्य को रविवार को गिरफ्तार किया है। सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि आरोपी भैरुसिंह (26) उर्फ महिपालसिंह चारण निवासी गोपालपुरा को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि जेडीजे ज्वैलर्स पर हुई घटना के कुछ महीने पहले वीरेंद्र की भैरुसिंह की फोन पर बातें हुई थी। छापर के व्यापारी अमित मोदी के मोबाइल नंबर भी वीरेंद्र ने भैरुसिंह से मांगे थे। वहीं जेडीजे ज्वैलर्स पर फायरिंग करने वाले दो लड़कों को वीरेंद्र के कहने पर भैरुसिंह ने नाथो तालाब के रास्ते तंवरा टोल तक छोड़ा था।
आरोपी भैरुसिंह चारण ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वीरेंद्र से संपर्क के चलते उसने फायरिंग के आरोपी दोनों युवकों को सिर्फ छोड़ने गया था। उसे बाद में पता चला कि ये फायरिंग कर आए है। चोटिया ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी गैंगस्टर्स को फॉलो करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035933
