[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां को मारने वाला बेटा गिरफ्तार:पुश्तेनी जमीन बेचने के शक में वारदात, पुलिस पूछताछ में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मां को मारने वाला बेटा गिरफ्तार:पुश्तेनी जमीन बेचने के शक में वारदात, पुलिस पूछताछ में जुटी

मां को मारने वाला बेटा गिरफ्तार:पुश्तेनी जमीन बेचने के शक में वारदात, पुलिस पूछताछ में जुटी

अजमेर : अजमेर के गंज थाना इलाके में पुश्तैनी जमीन बेचने के शक में मां को मारने वाले बेटे को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खाना खाते समय मां के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। छोटी बहन ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की फाइल फोटो व जांच करती पुलिस टीम।
मृतका की फाइल फोटो व जांच करती पुलिस टीम।

यह है मामला

अजयसर निवासी बबलू उर्फ बाबू (32) पुत्र शंकर ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी मां हंजा देवी (55) की हत्या कर दी। आरोपी ने मां के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 बार वार किए थे। घटना के दौरान मृतका का पति और 2 बेटे मजदूरी करने गए थे और वारदात के वक्त घर पर एक बेटी मौजूद थी। पड़ोसियों ने घर के बाहर वाले कमरे में बैठे आरोपी बेटे को पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला के सबसे बड़े बेटे कालू (42) ने गंज थाने में शिकायत दी है। प्राथमिक जांच में प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आई।

यह है विवाद- जमीन बेचने के शक में मर्डर

आरोपी के पिता शंकर ने बताया कि अजयसर में ही उनकी डेढ़ बीघा जमीन है। जमीन पत्नी हंजा के नाम पर है, लेकिन आपसी समझौते से जमीन के दो हिस्से कर रखे हैं। एक हिस्सा बेटे याकूब और दूसरा बबलू को दिया हुआ था। बेटे याकूब (30) पर कर्ज होने के कारण उसने जमीन का अपना हिस्सा बेच दिया था। बबलू को शक था कि उसकी भी जमीन का हिस्सा बेच दिया गया है। हमने उसका हिस्सा नहीं बेचा था। उसे समझाया था कि उसकी जमीन बेची नहीं है, लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में घर पहुंचा और हत्या कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89