[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूर्य मंडल समाज सेवा समिति की चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुने गए समिति के पदाधिकारी, गोपनीयता की शपथ दिलवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सूर्य मंडल समाज सेवा समिति की चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुने गए समिति के पदाधिकारी, गोपनीयता की शपथ दिलवाई

सूर्य मंडल समाज सेवा समिति की चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुने गए समिति के पदाधिकारी, गोपनीयता की शपथ दिलवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : रींगस कस्बे के बालेश्वर मोहल्ले में स्थित श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के कार्यालय में शनिवार को समिति पदाधिकारियों की साधारण सभा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक चिरंजी लाल डाकवाला ने की, जिसमें समिति के दो वर्षीय कार्यकारिणी चुनाव की घोषणा की गई। इसके बाद नगर पालिका के निर्वाचन अधिकारी, सेवानिवृत्त लेखाधिकारी रामगोपाल बिंवाल के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल बिंवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई। इसमें सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारी चुने गए: समिति अध्यक्ष हरिप्रसाद, उपाध्यक्ष पोखरमल कुमावत, महामंत्री श्रवण कुमार सैन, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद बिंवाल, व्यवस्थापक कमाडों संग्राम सिंह बलोदा, भंडार मंत्री हिमांशु पारीक, सहमंत्री सिद्धार्थ जांगिड़, सहायक मंत्री अनीश जांगिड़, सांस्कृतिक मंत्री हंसराज कुमावत, तथा मीडिया प्रभारी केसी राजा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद, निर्वाचन अधिकारी बिंवाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई और उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया। बैठक में समिति की ओर से आगामी रामलीला और भैंरूबाबा मेले में बेहतर व्यवस्था करने के लिए वार्ता की गई और प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्तावों पर मनन करने के बाद, अगली बैठक में सर्वसम्मति से पास करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, और क्षेत्र के प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62