[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रम विभाग कार्यालय के सामने किया मांगों को लेकर प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रम विभाग कार्यालय के सामने किया मांगों को लेकर प्रदर्शन

श्रम विभाग कार्यालय के सामने किया मांगों को लेकर प्रदर्शन

चूरू : एक्टू ट्रेड यूनियन का चूरू जिला सम्मेलन शुक्रवार को शिक्षक भवन में हुआ। सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 21 सदस्यीय संयोजन समिति का चयन किया गया। इसके साथ ही कामरेड राजबीर कुलड़िया को जिला संयोजक चुना गया। मो. आमीन व अजीत सिंह पूनिया को सह संयोजक बनाया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड सौरभ नरूका ने कहा कि 44 श्रम कानूनों को रद्द कर कार्पोरेट के हित में चार श्रम संहिता कानून लाने वाली मोदी सरकार ने मजदूरों- किसानों के खिलाफ नीतिगत हमला जारी कर रखा है। ऐक्टू देश भर में अन्य ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के झुंझुनूं जिला महामंत्री कामरेड मनफूल सिंह ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के बाद क्षेत्रीय मांगों को लेकर जिला श्रम कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62