झुंझुनूं में आमसभा को सम्बोधित करेंगे रफीक मंडेलिया
झुंझुनूं में आमसभा को सम्बोधित करेंगे रफीक मंडेलिया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता रफ़ीक मंडेलिया विधानसभा उप चुनाव अंतर्गत शनिवार को झुंझनूं में विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला के समर्थन में झुंझनूं कालती हवेली, मदीना मस्जिद के पास शनिवार रात्रि 8 बजे सभा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया सम्बोधित कर मतदाताओं से कांग्रेस के समर्थन में अपील करेंगे। मंडेलिया के साथ चूरू के कांग्रेसजन व पार्षदगण भी जाएंगे तथा घर-घर कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों औऱ देश व प्रदेश में भाजपा सरकार की विफलताओं को मतदाताओं को बताएंगे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070386


