[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा:5 लोग घायल, रुपए वापस मांगने पर हुई कहासुनी, क्रॉस मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लाखों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा:5 लोग घायल, रुपए वापस मांगने पर हुई कहासुनी, क्रॉस मामले दर्ज

लाखों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा:5 लोग घायल, रुपए वापस मांगने पर हुई कहासुनी, क्रॉस मामले दर्ज

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में नई मंडी स्थित दो दुकानदारों में लाखों रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। वहीं दोनों पक्षों ने आज उदयपुरवाटी थाने में क्रॉस मामले दर्ज करवाए है।

थाना प्रभारी राजेश बुडानिया ने बताया कि मोतीलाल सैनी पुत्र कालूराम सैनी ने रिपोर्ट दी कि उसने नौरंग लाल सैनी को 37 लाख रुपए उधार दिए थे। बुधवार को रुपए वापस मांगने गए तो नौरंग लाल सैनी, रतनलाल सैनी, अशोक कुमार, अजय कुमार व रामजीलाल ने उनके साथ मारपीट की तथा जेब से 52 हजार रुपए निकाल लिए और उसके गले से 32 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली।

दूसरी तरफ नौरंगलाल सैनी ने रिपोर्ट दी है कि मोतीलाल सैनी, ओमप्रकाश, आशिष, मोटादेवी, सुभाष चंद्र, प्रियांशु व राहुल आदि लाठी, सरिए लेकर उसकी दुकान पर आए और आरोपियों ने आते ही मारपीट करना शुरू कर दिया। परिवादी के मुताबिक आरोपियों ने उसकी दुकान का सामान फैंक दिया। सोने की एक चेन तोड़ ली तथा 1.20 लाख रुपए निकाल कर ले गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों के राहुल, मोतीलाल, ओमप्रकाश, नौरंगलाल व रतनलाल का मेडीकल करवाया है। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मामले दर्ज हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin