[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी:अनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिलने तक करेंगे प्रदर्शन, वार्ता के बाद भी नहीं माने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी:अनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिलने तक करेंगे प्रदर्शन, वार्ता के बाद भी नहीं माने

उदयपुरवाटी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी:अनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिलने तक करेंगे प्रदर्शन, वार्ता के बाद भी नहीं माने

उदयपुरवाटी : सफाई कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र को सत्यापित करने में आ रही दिक्कतों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारी नेताओं व अधिकारियों के बीच वार्ता की गई, लेकिन धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए।

जानकारी के अनुसार अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं होने पर संविदा पर लगे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार शाम हड़ताल शुरू कर दी, जो गुरुवार को भी जारी रही।

धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने संविदा पर काम किया था इसलिए संवेदक द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्रों को सत्यापित किया जाना चाहिए। उधर, नगर पालिका प्रशासन का कहना था कि उनके पास कोई आधार ही नहीं है, ऐसे में सीधे तौर पर अनुभव सत्यापित किया जाना संभव नहीं है।

धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं, जन प्रतिनिधियों और नगर पालिका ईओ के बीच गुरुवार को वार्ता हुई। समस्या का समाधान निकालने के लिए ईओ राकेश रंगा ने प्रस्ताव रखा कि सफाई का ठेका लेने वाले संवेदक अपने द्वारा नियोजित सफाई कर्मचारियों की सूची हमें उपलब्ध करवाएं, उसके आधार पर हम अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित करेंगे। इस पर वार्ता में आए पक्षकार सहमत हो गए लेकिन धरने पर बैठे कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए।

उनका कहना था कि सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी करके उनके अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित हो जाएंगे उसके बाद ही वे धरने से उठेंगे। इस बीच संविदा पर लगे कर्मचारियों का नेतृत्व करने वाले हर्षाराम सैनी ठेकेदार ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने संविदा पर काम किया है उसको अनुभव का लाभ मिलना चाहिए। सैनी ने कहा कि अनुभव प्रमाण पत्र देने के एवज में अगर कोई संवेदक वसूली करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

वार्ता में ईओ राकेश रंगा, चेयरमैन रामनिवास सैनी, संवेदक रवि सर्पटा, बजरंग जैदिया, अन्नू चावरिया, अमर चावरिया, रवि चावरिया, पार्षद गोविंद वाल्मीकि, अमित कच्छावा आदि शामिल थे। धरने पर बैठने वालों में राजस्थान वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कल्याणा, उपाध्यक्ष नेहरु वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज के उदयपुरवाटी अध्यक्ष कुंदन वाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष चरणदास जैदिया, दौलतराम चावरिया आदि शामिल थे।

मामले में ईओ राकेश रंगा ने कहा कि सफाई कर्मचारी नेताओं से वार्ता हो गई है। वे शुक्रवार से सफाई कार्य शुरू कर देंगे। नियमित कर्मचारियों के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। नियमित सफाई कर्मचारी अगर कार्य नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin