[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरेश कुमावत को बनाया जिलाध्यक्ष: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण के राष्ट्रीयध्यक्ष ने किया नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सुरेश कुमावत को बनाया जिलाध्यक्ष: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण के राष्ट्रीयध्यक्ष ने किया नियुक्त

सुरेश कुमावत को बनाया जिलाध्यक्ष: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण के राष्ट्रीयध्यक्ष ने किया नियुक्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : रींगस के वार्ड नंबर 17 निवासी सुरेश कुमावत को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण के राजस्थान प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार गोयल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना व प्रदेश अध्यक्ष धनपाल मीना ने मंगलवार को सीकर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है | जिस पर प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार गोयल, राष्ट्रीय प्रभारी मनोहर लाल शर्मा, एवं प्रदेश अध्यक्ष ने सुरेश कुमावत को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण करवाया |

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश कुमावत ने बताया कि निडरता व निष्पक्ष रूप से संस्थान के उद्देश्यों पर सकारात्मक रूप से कार्य किया जाएगा। साथ ही जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन करके जिला स्तर पर भ्रष्टाचार व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर कार्य किया जाएगा। अन्याय को कभी बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके लिए टीम भावना के साथ शासन व प्रशासन से मिलकर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हर प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles