[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी विकास समिति के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन:कॉपर प्लांट को शुरू कराने की मांग, कहा-स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी विकास समिति के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन:कॉपर प्लांट को शुरू कराने की मांग, कहा-स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

खेतड़ी विकास समिति के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन:कॉपर प्लांट को शुरू कराने की मांग, कहा-स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

खेतड़ी : खेतड़ी में सार्वजनिक विकास समिति की ओर से मंगलवार को एसडीएम को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। इस दौरान उन्होंने कॉपर प्लांट को दोबारा से शुरू कर युवाओं के लिए रोजगार के साधन मुहैया करवाने की मांग की है।

एसडीएम बंशीधर योगी को दिए ज्ञापन में बताया- 555 गांव खेतड़ी रियासत के अधीन आते थे। राज्य सरकार की ओर से बनाए गए नीमकाथाना, कोटपूतली जिले भी इसके अधीन थे। इसके बावजूद भी सरकार ने खेतड़ी को जिला नहीं बनाया गया। वर्तमान समय में खेतड़ी जिला बनने के सभी मापदंड पूरे कर रही है। वहीं प्रशासनिक भवन भी यहां मौजूद होना खेतड़ी को जिला बनाने की मांग की जा रही है। खेतड़ी कापर मांइस में तांबे की अथाह भंडार होने के बावजूद भी कॉपर प्लांट को बंद कर दिया गया। कॉपर प्लांट को दोबारा से शुरू करने से आसपास के लोगों को रोजगार के साधन मुहैया करवाए जा सकते है।

ज्ञापन में बताया-कॉपर प्लांट के संचालन के दौरान रेलवे सुविधाएं थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। ऐसे में रेलवे सेवाओं को दोबारा शुरू करने से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। यात्री भार को देखते हुए खेतड़ी रोडवेज डिपो में 50 बसे अतिरिक्त देने, उप जिला अस्पताल में आमजन की समस्यायों को देखते हुए अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ लगाने, खेतड़ी क्षेत्र में मीठे पानी की सप्लाई के लिए बीलवा के पास टैंक बनाकर सुचारू सप्लाई करवाई जाए, झुंझुनूं से सिंघाना होकर दिल्ली जाने वाली बसों को खेतड़ी डीपो में आने के लिए अनिवार्य किया जाए, खेतड़ी में रियायत कालीन समय में आमजन के लिए अनेक बांधों का निर्माण करवाया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में बांध जर्जर व बांध की जमीन पर कब्जा हो जाने से बांधों का अस्तित्व खत्म हो रहा है। ऐसे में सरकार को बांधों के सरंक्षण को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि आने वाले समय में पेयजल की समस्या का समाधान हो सके। ‌

इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, अनिल भार्गव, कपिल कुमार, मनीराम, रामेश्वर, रोशनलाल, विनोद कुमार, सुभाषचंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62