[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में वन विभाग की कार्रवाई:अवैध खनन का परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में वन विभाग की कार्रवाई:अवैध खनन का परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी टीम

खेतड़ी में वन विभाग की कार्रवाई:अवैध खनन का परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी टीम

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में रविवार को अवैध खनन व लकड़ियों की तस्करी के खिलाफ वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने अरावली क्षेत्र से खनन कर पत्थरों से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है। खेतड़ी रेंजर मुकेश मीणा ने बताया कि टीम की ओर से देवता, तातीजा, सिंघाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। टीम ने देवता व तातीजा में प्रतिबंधित पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियो को जब्त किया है। वहीं वन विभाग की टीम को देखकर एक ट्रैक्टर चालक ने पत्थरों को सड़क पर ही खाली कर दिया।

रेंजर मुकेश मीणा ने बताया कि वन विभाग की लगातार गश्त होने के बावजूद भी कुछ जगह पर चोरी-छिपे अवैध खनन व लकड़ी तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर वन विभाग की विशेष टीम का गठन कर खेतड़ी क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान ट्रैक्टर ट्रालियों में अवैध खनन कर पत्थरों के परिवहन करते हुए मिले। जिस पर टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रालीयो को जब्त कर लिया। दोनों ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर सिंघाना वन विभाग चौकी में ले जाया गया है।

उन्होंने बताया-माकङो तातीजा गांव के पास अरावली की पहाड़ियों में दीपावली के त्योहार की आड़ में खनन माफिया के सक्रिय होकर अवैध खनन की सूचना मिली थी। दीपावली के त्योहार पर भी लगातार खनन माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही चलती रहेगी। इस दौरान टीम में रेंजर मुकेश मीणा, वनरक्षक सत्यवीर यादव, महेंद्र सिंह लांबा, साधुराम गुर्जर, सहायक वनरक्षक मनोज मीणा, कैटल गार्ड भागीरथ, महिपाल सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62