[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला पुलिस ने ओवरलोड बजरी से भरे डम्पर को किया जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला पुलिस ने ओवरलोड बजरी से भरे डम्पर को किया जब्त

मंड्रेला पुलिस ने ओवरलोड बजरी से भरे डम्पर को किया जब्त

मंड्रेला : आगामी झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मण्ड्रेला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस थाना मण्ड्रेला ने अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए क्रेशर बजरी से भरे एक ओवरलोड डम्पर को जब्त किया है।

गश्त के दौरान, रामसिंह, सहायक उप निरीक्षक, अपने जाप्ते के साथ मंड्रेला बाईपास पर थे, जब उन्होंने डम्पर (नंबर RJ 18 GB 5387) को जांच के लिए रोका। जांच में पाया गया कि डम्पर में क्रेशर बजरी भरी हुई थी और वह ओवरलोड था। वाहन के कागजात न होने के कारण पुलिस ने डम्पर को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया।

पुलिस ने मामले की सूचना परिवहन और खनन विभाग को भी दी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। मंड्रेला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के प्रयासों को बल मिला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62