[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलक्टर ने जिला स्तरी इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के आयोजन को लेकर की प्रेस-वार्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

कलक्टर ने जिला स्तरी इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के आयोजन को लेकर की प्रेस-वार्ता

कलक्टर ने जिला स्तरी इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के आयोजन को लेकर की प्रेस-वार्ता

नीमकाथाना : जिला कलक्टर शरद मेहरा ने राइजिंग राजस्थान अभियान के तहत नीमकाथाना जिले में होने वाले निवेश के संबंध में चर्चा के लिए जिला कलेक्टर शरद मेहरा द्वारा आज 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस-वार्ता का आयोजन किया जिसमे उन्होंन बताया की राइजिंग राजस्थान-ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का आयोजन जयपुर में 9-11 दिसम्बर 2024 को किया जा रहा है। इसी कम में जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट का आयोजन नीमकाथाना में दिनांक 06 नवम्बर, 2024 को महाराजा श्री अग्रसेन भवन, भीमकाथाना में किया जाएगा।

जिले में अधिकाधिक निवेश आये इस हेतु प्रवासी राजस्थानियों, भावी उद्यमियों एवं विद्यमान उद्यमियों एवं निवेशकों से गहन सम्पर्क किया जाकर उन्हें जिले में निवेश हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इन्वेस्टर मीट में जिले में निवेश संबंधी एमओयू संपादित किये जाने के अतिरिका नीमकाथाना जिले के एक जिला एक उत्पाद योजनान्तर्गत वयनित उत्पाद फेल्सार घुरसली गांव की मूर्तिकला, ग्राम श्योलोदडा की एम्ब्रोडरी फ्रेम एवं जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित प्रमुख इकाइ‌यों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी जिससे भावी निवेशक जिले के उत्पादों से परिचित हो सके एवं प्रोत्साहित हो सकें ।

इन्वेस्टर मीट के दौरान राज्य स्तरीय निवेश की सम्भावना एवं नीमकाथाना जिले की भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक परिदृश्य का चित्रण करते हुए फिल्म को भी दिखाया जाएगा।

इन्वेस्टर मीट के दौरान जिन उद्यमियों द्वारा एमओयू संपादित किया जाएगा उन्हें राज्य सरकार की वर्तमान में संचालित योजनाओं एवं भावी योजनाओं में लाभ प्रदान किया जाएगा साथ ही उन्हें उपक्रम स्थापना में आ रही कठिनाइयों को शीघ्रातिशीघ्र दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा ताकि उद्यमी निर्धारित समय पर अपना उपक्रम स्थापित कर व्यवसाय प्रारम्भ कर सकें।

नीमकाथाना जिले में अब तक 47 एमओयू पर सहमति बनी जिनमें 1078 करोड़ रूपये का निर्देश एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 2000 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है। इन एमओयू में सेवा क्षेत्र के 15 एमओयू जिनमें 183 करोड का निवेश संभावित है। विनिर्माण क्षेत्र में 32 एमओयू जिनमें 895 करोड़ रु. का निवेश एवं 1500 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है। विनिर्माण क्षेत्र में आयरन और बारले माल्ट, स्टील कास्टिंग, फेल्सापार पाउडर एवं अन्य खनिज उत्पदों एवं एग्रो प्रोसेसिंग आदि के एमओयू है।

इच्छुक निवेशक एमओयू के लिए उद्योग विभाग में अथवा ऑन लाईन भी एमओयू का आवेदन कर सकते है। उद्योग विभाग द्वारा निरन्तर निवेशकों से सम्पर्क किया जा रहा है जिससे जिले में अधिकाधिक निवेश हो एवं रोजगार का सृजन हो सकें । प्रेस वार्ता में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शाख, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग, एजीएम रीको अनिल खण्डेलवाल सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62