[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

AC ने ले ली मां और बेटा-बेटी की जान, सोते-सोते ही जिंदा जल गए; शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जालोरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

AC ने ले ली मां और बेटा-बेटी की जान, सोते-सोते ही जिंदा जल गए; शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

राजस्थान के जालौर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। सोते-सोते मां, बेटा-बेटी की जलकर मौत हो गई है।

जालौर : राजस्थान के जालौर से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां AC की वजह से तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। मां, बेटा और बेटी तीनों की एक साथ मौत की खबर जिसने भी सुनी, वो सन्न रह गया। बताया जा रहा है कि तीनों सो रहे थे, इसी दौरान घर में आग लग गई और तीनों जल गए।

जालौर के महावीर चौराहा क्षेत्र में दिल दहला लेने वाली घटना हुई है। घर में आग लगने की वजह AC बताई जा रही है। एयर कंडिशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में आग लग गई। कमरे के अंदर मां और 2 बच्चे सो रहे थे जो जिंदा जल गए। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त घर में सिर्फ ये तीनों ही मौजूद थे।

मां, बेटी-बेटा की जलकर मौत

मृतका का पति सिरोही गया था। जाने से पहले उसने अपनी मां को किसी रिश्तेदार के घर पर छोड़ा था। ASI मोहनलाल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण चेतन कुमार के मकान में आग लग गई। चेतन कुमार की पत्नी कविता (35), उसका बेटा ध्रुव ठाकुर (10) और बेटी गौरवी ठाकुर (5) की आग की वजह से मौत हो गई है। महिला का पति चेतन कुमार शहर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। मृतका की सास रिश्तेदार के घर पर गई हुई थी।

घर में कविता और उसके बच्चे अकेले थे। तीनों छत पर बने एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। जब पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो घर के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

पड़ोसियों के अनुसार, धुआं निकलता देख हम जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दरवाजा बंद था। ऐसे में हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और जब दरवाजा तोड़कर घर में गई तो देखा कि मां और उसके दोनों बच्चे जल चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89