[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीआरपीएफ जवान का सड़क हादसे में निधन:दीपावली पर छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे, 4 किलोमीटर पहले बाइक ट्रक से टकराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीआरपीएफ जवान का सड़क हादसे में निधन:दीपावली पर छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे, 4 किलोमीटर पहले बाइक ट्रक से टकराई

सीआरपीएफ जवान का सड़क हादसे में निधन:दीपावली पर छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे, 4 किलोमीटर पहले बाइक ट्रक से टकराई

पिलानी : पिलानी में दीपावली की खुशियां सीआरपीएफ के एक जवान के परिवार के लिए उस वक्त मातम में बदल गई, जब छुट्टी पर घर जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में जवान की मौत हो गई। पिलानी थाना क्षेत्र के दोबड़ा निवासी सीआरपीएफ जवान रामकिशन (40 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह की बाइक डुलानिया गांव से आगे फौजी धर्म कांटा के पास सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में सीआरपीफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान रामकिशन अजमेर में सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर 2 में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। वह दीपावली पर छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी गुरुवार को देर शाम 7:30 बजे उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि जवान अजमेर से ही बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां से जवान का घर 4 किलोमीटर दूर ही था। जवान ने अपने घर पर शाम तक पहुंचने की सूचना दी थी। शाम को बताए गए समय पर जब वे घर पर नहीं पहुंचे, तब उनकी पत्नी ने उन्हें कॉल किए लेकिन वे रिसीव नहीं हो पाए। बाद में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे किसी राहगीर ने मोबाइल पर आ रहे कॉल को रिसीव किया और दुर्घटना की सूचना दी।

जवान रामकिशन की पत्नी ने अपने भाई हमीनपुर निवासी जसबीर सिंह को यह सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। जसबीर सिंह अपने बहनोई रामकिशन को पिलानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद जवान रामकिशन का उनके पैतृक गांव पिलानी के दोबड़ा में अन्तिम संस्कार किया गया।

सीआरपीएफ जवान रामकिशन के रिश्तेदार जसबीर सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रक को सड़क के बीच में ही खड़ा किया गया था, जिसकी पार्किंग लाइट, ब्रेक लाइट और इंडिकेटर भी बन्द थे। पीछे की तरफ कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62