[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स बोले- हैप्पी दीपावली:सरहद पर भारत-पाक अधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर मनाया त्योहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स बोले- हैप्पी दीपावली:सरहद पर भारत-पाक अधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर मनाया त्योहार

बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स बोले- हैप्पी दीपावली:सरहद पर भारत-पाक अधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर मनाया त्योहार

जैसलमेर : दीपावली के मौके पर भारत-पाकिस्तान में मिठाई का आदान-प्रदान हुआ। दोनों देशों की तरफ से भारत-पाकिस्तान सरहद पर मिठाई देकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करने की रस्म अदा की गई। जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर को दीवाली के त्योहार की मिठाई BSF के अधिकारियों द्वारा दी गई। पाकिस्तानी रेंजर ने हैप्पी दीपावली कह कर त्योहार की बधाइयां दीं। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी भारतीय अधिकारियों को मिठाई देकर बधाइयां दीं।

त्योहार के मौके पर दोनों देशों के बीच मिठाई देने का है प्रावधान।
त्योहार के मौके पर दोनों देशों के बीच मिठाई देने का है प्रावधान।

सरहद पर शांति का दिया संदेश

गौरतलब है कि सरहद से लगती भारत-पाकिस्तान की सीमा पर दोनों देशों की तरफ से मिठाई का आदान प्रदान होने के दौरान शांति के झंडे का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जीरो लाइन तक दोनों ही देशों के अधिकारी पहुंचे और पाकिस्तान सेना के रेंजर्स ने भारत के अधिकारियों को हैप्पी दिवाली कहकर बधाई दी। वहीं भारतीय अधिकारियों ने भी पाकिस्तान सेना के रेंजर्स को अपनी तरफ से दीपावली के पावन त्योहार पर मिठाई देकर मुंह मीठा करवाया गया। दीपावली के मौके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सरहद पर शांति का संदेश दिया गया।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी दी मिठाई।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी दी मिठाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad