[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रात में सफाई कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग:एक घायल चूरू रेफर, पार्षद प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

रात में सफाई कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग:एक घायल चूरू रेफर, पार्षद प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रात में सफाई कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग:एक घायल चूरू रेफर, पार्षद प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फतेहपुर : फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे में रात 1:30 बजे सफाई का कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी पर मारपीट और फायरिंग का मामला रामगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी विमला बुडानिया ने बताया कि रात में मारपीट की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

परिवादी सुरेश कुमार (30) पुत्र श्रीराम जाति वाल्मीकि निवासी रामगढ़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि रात 1:30 बजे, दीपावली के अतिरिक्त सफाई अभियान के तहत, अक्षय पुत्र अशोक चावरिया, रवि पुत्र सुरेश लोहरा, अर्जुन पुत्र अशोक चावरिया और चंद्रकांत पुत्र राजेश पवार जनाना अस्पताल के पास सफाई कार्य कर रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे मुकेश चंदोलिया, मनोज चंदोलिया, महेंद्र सिंह, योगेश गुर्जर और अन्य लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए हमारे ऊपर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। उन्होंने हमारे साथ मारपीट की और बंदूक से फायरिंग भी की। इस दौरान रवि पुत्र सुरेश लोहार के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसे चूरू जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सफाई कर्मचारियों ने मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है।
सफाई कर्मचारियों ने मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है।

थानाधिकारी बुडानिया ने बताया कि सुरेश कुमार की रिपोर्ट पर एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच फतेहपुर डीएसपी अरविंद कुमार को सौंपी गई है। घटना के बाद डीएसपी रामगढ़ थाने पहुंचे और परिवादियों से मिलकर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad