झुंझुनूं : 96 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न
96 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनूं द्वारा जिला स्वास्थय समिति अंधता जयपुर के आर्थिक सौजन्य से 1 जनवरी रविवार को 96 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन बाबा गंगाराम अतिथि भवन मोदी रोड झुंझुनू में रविवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्वर्गीय मणी देवी गजानन्द इस्लामपुर की पुण्य स्मृति में उनके मुंबई निवासी सुपुत्रौ के आर्थिक सहयोग से लगाया गया।
शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध सहाय आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा आए हुए 123 आंखों के रोगियों की सभी प्रकार की बीमारियों की निशुल्क जांच कर 16 मोतियाबिंद के रोगियों को चिन्हित कर उन्हें अत्याधुनिक यंत्रों से सुसज्जित सहाय आई हॉस्पिटल जयपुर में ऑपरेशन कर उच्च कोटि के लेसं प्रत्यारोपण किए जाएंगे।
रोगियों का आवास, खाने की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था, निशुल्क चश्मा वितरण एवं जयपुर आने जाने की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को लगाया जाता है।
शिविर को सफल बनाने में विनय बिसाऊ वाला, लक्ष्मी देवी, रमेश पोद्वार, रविंद्र चमडिया, अनिल परसरामपुरिया, विशाल केडिया, रोहन लीला, प्रशांत गुप्ता, महेश जी गर्ग मुंबई, गौरव गाड़िया, रुपेश तुलस्यान, संजीव मोदी, अमित जगनानी, हरीश जगनानी जितेंद्र लोहिया महेश शर्मा, गोपाल हलवाई, सीताराम केडिया, गिलू राम मोदी, ओम प्रकाश ढंढ एंव मनीष मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041764


