[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने की चूरू वासियों से रामाश्यामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने की चूरू वासियों से रामाश्यामा

पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने की चूरू वासियों से रामाश्यामा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर दिपावली के पर्व पर आज राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने वरिष्ठ नेताआें व कार्यकर्ताओ के साथ मुख्य बाजार में मौजासिया चौक से सुभाष चौक तक व्यापारियों एवम् आमजन से दीपावली की रामाश्यामा की।

इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने शहर के व्यापारियों को दिपावली की शुभकामनाऐं दी एवम् उनके हाल चाल जाने इस दौरान व्यापारियों व आमजन पूर्वनेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से रामाश्यामा करने की हौड़ दिखाई दी। रामाश्यामा करते हुऐ पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने चूरू के सभी नागरिको को दिपावली की शुभकामनाऐं देते हुऐ कहा कि यह त्यौहार सुख समद्वि देने वाला त्यौहार है। चूरू की साझी परम्परा के अनुसार इस त्यौहार को यहां के नागरिक पूर्ण जोश व उल्लास के साथ मनाते है उन्होने सभी लोगो के सुख व समद्वि की कामना करते हुऐ कहा कि यह त्यौहार आप सब के लिए मंगलमय हो आप सभी स्वस्थ व निरोग रहे पुरे चूरू में सुख समद्वि व शांति का वातावरण बना रहे यही कामना हम सब ईश्वर से करते है।

इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि दिपावली का यह पर्व चूरू में हर्ष व उल्लास लेकर आया है। राज्य सरकार ने चूरू के लिए जो विकास की धोषणाऐं की है उससे चूरू का प्रत्येक व्यक्ति प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की डबल इंजन सरकार चूरू में अनेक विकास कार्य करवायेगी और लोगो के जीवन में किस प्रकार से सुख समद्वि फैले इसके लिए हम सब प्रयास कर रहे है।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने सभी को शुभ कामनाऐं देते हुऐ कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पुरे परिवार की और से हम सब चूरू वासियों को दिपावली की शुभकामनाऐं देते है। चूरू के गंगाजमुनी तहजीब में त्यौहारो को बड़ा महत्व है यहां के लोग सर्व धर्म समभाव के रूप में सभी त्यौहारो को एक दुसरे से मिलकर मनाते है।

कार्यक्रम में डॉ वासुदेव चावला, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र सैनी, सत्तार खांन, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष जांगिड़, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, दौलत तंवर, मुरलीधर शर्मा, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, प्रधान दीपचन्द राहड़, डॉ. भंवर अजीत सिंह शेखावत, हेम सिंह शेखावत,सुशील लाटा, महेश मिश्रा,बाबू टेलर, जयपाल सिंह टकणेत, राकेश ओझा, मुकेश ओझा, विजय शर्मा, दिनेश शर्मा, कालू महर्षि, ओम इन्दोरिया, रामचन्द्र शर्मा, विमल जोशी, सी.पी.शर्मा, गोपाल बालाण, कपील रक्षक आदिल खांन, राकेश शर्मा, रमेश शर्मा, रजत शर्मा, मुकेश सैनी, लवनिश बोयठ, असलम डायर , सुनील भाउवाला, सचिन जांगिड़, श्रीराम पीपलवा,सुनील ढाका, अश्विनी बुडानिया, हनुमान माटोलिया, दुर्गादत्त चंदेल,योगेश गौड़, आकाश सैनी, प्रकाश नायक, सोहन सहारण, नंदू मोजासिया,आन्नद रैगर,जाकीर खांन, नितिन बुन्देला, कर्ण शर्मा, बंशीधर बाल्मिकी, नितिन हटवाल, गोपाल शर्मा व मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77