[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रम मंत्रालय ने बनवास ब्लॉक के क्लोजर को दी स्वीकृति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रम मंत्रालय ने बनवास ब्लॉक के क्लोजर को दी स्वीकृति

श्रम मंत्रालय ने बनवास ब्लॉक के क्लोजर को दी स्वीकृति

खेतड़ी नगर : खेतड़ीनगर स्थित बनवास ब्लॉक के क्लोजर को श्रम मंत्रालय ने सात शर्तों पर स्वीकृति प्रदान की, जिससे कर्मचारियों को कई लाभ मिलेंगे। केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने बताया कि श्रम मंत्रालय में इस संबंध में सुनवाई के दौरान यूनियन की ओर से सभी मुद्दों पर लिखित में पत्र दिया दिया गया।

सैनी के अनुसार, श्रम मंत्रालय ने जिन सात शर्तों पर क्लोजर की स्वीकृति दी है, उनमें शामिल है कि एसएमएस कंपनी 15 दिन के अंदर सभी अनपेड वेज, बोनस, सवेतनिक अवकाश, ग्रैचुइटी और अन्य पेमेंट्स का भुगतान करेगी।

इसके साथ ही, 16 कामगारों को लिस्ट में शामिल करने और उन सहित सभी कामगारों को क्लोजर कंपेंसेशन देने, हर वर्ष के लिए 15 दिन का भुगतान सुनिश्चित करने की बात की गई है। हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) यह सुनिश्चित करेगी कि प्रभावित कामगारों को अगला ठेका कंपनी में सीनियरिटी के आधार पर नियोजन का अवसर मिले।

एचसीएल को निर्देश दिए गए हैं कि अगले ठेके को जल्द से जल्द आवंटित किया जाए और ठेका बदलने के बीच के समय में ठेका कर्मियों को गुजारा भत्ता प्रदान किया जाए। इसके अलावा, री-इम्प्लॉयमेंट में सीनियरिटी और वेतन की सुरक्षा के प्रावधान किए जाने की सलाह भी दी गई है। श्रम मंत्रालय की इस स्वीकृति के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77