NSUI के अंकित चौधरी बने चुनाव प्रभारी:झुंझुनूं उपचुनाव के लिए सौंपी जिम्मेदारी, कांग्रेस के लिए सक्रिय नजर आएंगे
NSUI के अंकित चौधरी बने चुनाव प्रभारी:झुंझुनूं उपचुनाव के लिए सौंपी जिम्मेदारी, कांग्रेस के लिए सक्रिय नजर आएंगे
फतेहपुर : NSUI छात्र संगठन के छात्र नेता अंकित चौधरी को प्रदेश में हो रहे चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान में हो रहे उपचुनाव के संदर्भ में अंकित चौधरी को झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के समर्थन, प्रचार-प्रसार और चुनावी प्रबंधन के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके बाद अंकित चौधरी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के लिए सक्रियता से काम करते नजर आएंगे। अंकित चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक हाकम अली खान, कांग्रेस के अन्य नेताओं और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के साथ छात्र संगठन के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उपचुनाव में वह पार्टी की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033319

