ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत:तारानगर के ढाणी लाल खां बस स्टैण्ड के पास हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत:तारानगर के ढाणी लाल खां बस स्टैण्ड के पास हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
चूरू : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव लाल खां की ढाणी के पास ट्रैक्टर की टक्कर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को निजी वाहन से तारानगर के गवर्नमेंट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तारानगर थाना के एएसआई सुमेर सिंह मीणा अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
तारानगर थाना के एएसआई सुमेर सिंह मीणा ने बताया कि गांव आनंदसिंहपुरा निवासी विकास मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया कि रविवार देर शाम उसका भाई पवन मेघवाल (28) व मुंशीराम नायक (52) बाइक से तारानगर जा रहे थे।
तारानगर से लगभग छह किमी दूर स्थित ढाणी लाल खां के अड्डे के पास तारानगर की तरफ से लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर ने ट्रेक्टर से बाइक के टक्कर मार दी। जिससे पवन व मुंशीराम की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों मृतकों को निजी वाहन की सहायता से तारानगर के उप जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं, सोमवार दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033251


