यमुना जल के लिए किसानों का धरना:300 दिन पूरे होने की पूर्व संध्या पर निकाला मशाल जुलूस
यमुना जल के लिए किसानों का धरना:300 दिन पूरे होने की पूर्व संध्या पर निकाला मशाल जुलूस
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के निकट लाल चौक पर चल रहे किसान सभा के धरने को रविवार को 300 दिन पूरे हो जाएंगे। इस अवसर की पूर्व संध्या पर किसान सभा के बैनर तले लाल चौक से शहीद सहीराम चाहर की प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकाला गया।
इस दौरान वक्ताओं ने नहर सत्याग्रह आंदोलन को और भी सशक्त बनाने का संकल्प लिया और सरकारों को आह्वान किया कि चाहे संघर्ष कितना भी लंबा क्यों न हो, वे यमुना जल समझौता 1994 को लागू करवाने तक चैन से नहीं बैठेंगे।
जुलूस में कामरेड रणधीर सिंह ढाढोत, बजरंग बराला, राजेन्द्र सिंह चाहर, सुरेन्द्र सिंह जांगिड़, राजेन्द्र प्रसाद जांगिड़, तारा चंद तानाण, संदीप कलगांव, सुरेश कुमार चाहर, कपिल तेतरवाल, सुनील सोमरा, सज्जन कुमार, राज कुमार, प्रेम सिंह आदि ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010878


