राष्ट्रीय जाट महासंघ के बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष बनें मास्टर शेरसिंह बिर्माण
राष्ट्रीय जाट महासंघ के बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष बनें मास्टर शेरसिंह बिर्माण

बुहाना : रामबास हाल कुहाड़वास निवासी मास्टर शेरसिंह बिर्माण को राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की सहमती एवं स्वीकृति से राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ का बुहाना ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. क्यामसरिया ने शेरसिंह बिर्माण को बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पंद्रह दिवस में बुहाना ब्लॉक की कार्यकारिणी विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी समय डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर एवं कंवरपाल बलवदा का जिला महामंत्री बनने पर एवं शेर सिंह बिर्माण का ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर उपस्थित लोगों द्वारा माला पहनाकर के स्वागत किया गया । इस मौके पर पूर्व सरपंच सुभाषचन्द्र लालामांडी, कैप्टन सत्यवीर बलवदा, सुनिल भगासरा, राजवीर गढ़वाल, बिनोद भगासरा, उतमपाल, रमेश भगासरा, अमन कुमार, योगेश, सुमन, सिलोचना, लक्ष्मी, अंजली सहित अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।