केसीसी के कर्मचारी, अधिकारियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
केसीसी के कर्मचारी, अधिकारियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
खेतड़ीनगर : केंद्रीय सतर्कता आयोग के सौजन्य से केसीसी के प्रशासन भवन में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में केसीसी कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। वनेन्दु भंडारी उपमहाप्रबंधक सतर्कता ने कार्यक्रम की जानकारी दी। वनेंदु भंडारी ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार केसीसी के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत केसीसी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के मध्य सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक एस गुहा उपमहाप्रबंधक विद्युत, सजु सी सैम उपमहाप्रबंधक यांत्रिकी, बिनायक साहू सहायक महाप्रबंधक खनन थे। यशोराज मीना सहायक महाप्रबंधक सतर्कता ने आभार प्रकट किया। मुन्नालाल जैदिया, सतवीर चौधरी, बिस्मय कुमार पांडा, अभिषेक पारीक, प्रियंका भारती, दाऊदयाल शर्मा, प्रिया दीक्षित ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033319
