[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपोत्सव व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

दीपोत्सव व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

दीपोत्सव व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चंद्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे में स्थित एस. एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज नवलगढ़ में दिपों से जुड़ा महापर्व दीपावली का त्यौहार जगमग दिपों व रंगोली के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य प्रशासिनक अधिकारी डॉ. डी.एन. शर्मा व कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने गणेशजी व लक्ष्मी पूजन की वन्दन के साथ किया। दीपावली का यह त्यौहार अंधरे से उजाले की ओर व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय दीपोत्सव, रंगोली व थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बी.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष की सभी छात्राध्यापिकाओं ने 11 ग्रुप बनाकर भाग लिया। बी.एड. द्वितीय वर्ष की ग्रुप बी ने जिसमें (अनुजा, साक्षी, ज्योति, नेहा, आईशा, प्रिया, स्नेहलता,) प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर द्वितीय वर्ष की ग्रुप डी की छात्राध्यापिका जिसमें (आईशा, नीतू, प्रियंका, किरण, मीलमुस्कान, प्रियंका खिचड़) ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर भी द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाएं ग्रुप सी जिसमें (आशा, रिना, रितु, सपना, निकिता, नितु) मुख्य थी। विजेता ग्रुप को इंग्लिश स्पोकन के शिक्षक सुनिल सैनी की तरफ से नगद पुरस्कार दिया गया। डॉ. डी.एन. शर्मा ने सभी को दीपावली की बधाई दी, डॉ. संतोष पिलानियां ने भी सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में नई उमंग और नई उत्साह का संचार करता है जो हमें जीवन जिने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता जगदीश प्रसाद सैनी, डॉ. माया सांखला, पूजा सैनी, सुन्दर मल सैनी, कम्प्यूटर सहायक संदीप सैनी ने भी छात्राध्यापिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet