[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक से मारपीट पर छीने रुपए:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, मूंग की फसल बेचकर लौट रहा था घर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक से मारपीट पर छीने रुपए:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, मूंग की फसल बेचकर लौट रहा था घर

युवक से मारपीट पर छीने रुपए:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, मूंग की फसल बेचकर लौट रहा था घर

चूरू : चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के सात्यूं गांव में गुरुवार शाम मूंग की फसल बेचकर वापस घर लौट रहे युवक से दो लोगों ने गांव के बाहर मारपीट की। आरोपियों ने युवक से 15 हजार रुपए छीन लिए। घायल युवक को रास्ते से गुजर रहे गांव के सुरेंद्र ने बीच बचाव कर छुड़ाया। घायल युवक को निजी वाहन से तारानगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक के सिर और मुंह पर गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल में घायल युवक का इलाज किया गया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने घायल युवक से घटना की जानकारी ली।

कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा ने बताया कि सात्यूं निवासी जयवीर (22) मूंग की फसल बेचकर घर लौट रहा था। फसल बेचने पर उसके पास 15 हजार रुपए थे। गांव के बाहर मेडी के पास गांव के संजय नायक और छोटूराम ने उसके साथ मारपीट की। दोनों ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोट मारी। दोनों युवकों ने मारपीट कर उससे रुपए छीन लिए। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे सुरेंद्र ने बीच बचाव कर उसे बचाया। घायल युवक को तारानगर के अस्पताल पहुंचाया। तारानगर अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया, लेकिन घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल घायल युवक का डीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवक ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर तारानगर अस्पताल में तारानगर पुलिस पहुंच चुकी थी। जिसे घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet