[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:खरीददार को गाड़ी देकर धोखे से वापस ली, बकाया किश्त भी जमा करवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:खरीददार को गाड़ी देकर धोखे से वापस ली, बकाया किश्त भी जमा करवाई

कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:खरीददार को गाड़ी देकर धोखे से वापस ली, बकाया किश्त भी जमा करवाई

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में गाड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मालिक ने पहले गाड़ी बेच दी और फिर रुपए लेकर गाड़ी को वापस ले लिया। अब पैसे और गाड़ी दोनों ही लौटाने से मना कर दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर शहर निवासी कय्यूम ने में कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया- उन्होंने i20 गाड़ी सहमुद्दीन से खरीदी थी। गाड़ी को 2 लाख में खरीदना तय हुआ। पहले सहमुद्दीन को 50 हजार रुपए दिए और गाड़ी ले ली। इसके बाद बाकी डेढ़ लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

गाड़ी की 34 हजार रुपए की बकाया किश्त को भी दे दिया। उसके बाद 2 जुलाई को सहमुद्दीन ने कय्यूम को कॉल करके कहा कि उसकी चाची ने जहर खा लिया है तो उसे गांव जाना पड़ेगा। ऐसे में उसे गाड़ी की जरूरत है। कय्यूम ने गाड़ी उसे दे दी लेकिन पहले चाची की मौत का बहाना बनाकर और बाद में अन्य बात कहकर गाड़ी नहीं लौटाई। पैसे लौटाने से भी मना कर दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker