[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन:कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं की प्रस्तुत, श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन:कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं की प्रस्तुत, श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सुजानगढ़ में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन:कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं की प्रस्तुत, श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में गुरुवार रात को राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन हुआ। महिला जागृति संस्थान की ओर से डागा मार्ग पर आयोजित कवि सम्मेलन में पद्मश्री से अलंकृत नामी कवि सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी, सम्पत सरल, चिराग जैन, मनीषा शुक्ला व नीलोत्पल मृणाल ने जोरदार प्रस्तुतियां दी। कवियों ने कार्यक्रम में अपनी गंभीर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं हास्य रचनाओं पर ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

इससे पहले राष्ट्रीय कवियों के साथ जागृति मंच की सुषमा मूंदड़ा, सज्जन बोकड़िया और कुसुम भूतोड़िया ने दीप प्रज्वलन से शुरुआत की। मंच की सदस्याओं ने मन की वीणा गीतिका प्रस्तुत की। अध्यक्ष सुषमा मूंदड़ा के स्वागत भाषण के बाद सज्जन बोकड़िया ने संस्था के बारे में जानकारी दी। कवयित्री मनीषा शुक्ला ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। जिसके बाद देर रात तक नामी कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. शरद कुमार व्यास, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, विधायक मनोज मेघवाल, नगर परिषद सभापति नीलोफर गौरी सहित अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत संदीप भूतोड़िया, कुसुम लोढ़ा, सरोज सोनी, सुमन चोरड़िया, राजकुमारी भूतोड़िया, सरिता पींचा, विजया रामपुरिया, अमोद भूतोड़िया, अमर भूतोड़िया, राजेंद्र भूतोड़िया, कविता कुंडलिया, विमल भूतोड़िया, खुशबू भूतोड़िया ने किया। संचालन साहित्यकार घनश्यामनाथ कच्छावा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77