बूथ संरचना भाजपा की रीढ़ है – गोरधन वर्मा
बूथ संरचना भाजपा की रीढ़ है - गोरधन वर्मा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर के परमवीर पीरू सिह शक्ति केंद्र भाजपा की बैठक स्थानीय किसान कॉलोनी स्थित नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के निवास पर शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए धोद् विधायक एव भाजपा के ज़िला संगठन प्रभारी गोरधन वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ संरचना भाजपा पार्टी की रीढ़ है।बूथ की मज़बूती ही पार्टी की विजय है। सभी कार्यकर्ता कमल निशान को प्रत्याशी मानकर एक मुखी होकर चुनाव लड़ेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने विधानसभा उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य की भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व जनकल्याणकारी कार्यों से हुए विकास व लाभ को बताने की बात कही। विस्तारक ओमप्रकाश शर्मा ने बूथ अध्यक्षों को विधानसभा उप चुनाव को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी।
इस मौक़े पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा,शक्तिकेंद्र संयोजक नरेंद्र शर्मा, प्रभारी नगर महामंत्री रवि लांबा, मनोज कुंडलवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र सिह छावसरी, नगर मंत्री संपत सिह तँवर, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरीश गोयल, विधि प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक एडवोकेट अशोक शर्मा, एडवोकेट हनुमान सिह महला, शंभु नेहरा, प्रभुदान सिह चारण, जय प्रकाश चौधरी, सुधीर चाहर, विजय चावला, अजय पचार, दलिप ढाका, विनोद खन्ना, दीपक शर्मा, लोकेश डूडी, दीप सिह शेखावत, विजय चावला, एडवोकेट महेंद्र कुमावत सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033419


