[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता:4 दिन दिन में 90 टीमों में होगा मुकाबला,विधायक बोले-खेलों में भविष्य बनाने की संभावनाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता:4 दिन दिन में 90 टीमों में होगा मुकाबला,विधायक बोले-खेलों में भविष्य बनाने की संभावनाएं

खेतड़ी नगर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता:4 दिन दिन में 90 टीमों में होगा मुकाबला,विधायक बोले-खेलों में भविष्य बनाने की संभावनाएं

खेतड़ी नगर : खेतड़ीनगर के केसीसी स्थित नेहरू मैदान में शुक्रवार को 68वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी बबलू अवाना थे। जबकि अध्यक्षता सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि युवाओं के लिए खेलो में भविष्य बनाने के लिए अपार संभावनाएं हैं। देश के युवाओं ने खेलों के जरिए भारत का नाम रोशन किया है। आज के समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होता जा रहा है। इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं।

अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए और गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।

संचालन कर रहे सम्पत लाल ने बताया कि जिला स्तरीय एथेलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में सौ मीटर, दौ सौ, चार सौ मीटर व आठ सौ मीटर दौड़, हैमर थ्रो, डीस थ्रो, ज्वेलिन थ्रो, लंबी कुद, ऊंची कुंद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। अंडर 19 प्रतियोगिता का उदघाटन 100 मीटर दौड़ से हुआ। जिसमें राउमावि नंगली सलेंदीसिंह की अंकिता ने 15.12 सैकंड में, अजीतगढ की कुमकुम पारीक ने 15.13 सैकेंड में तातीजा की रिचा ने 15.66 सैकेंड में, पुरानाबास की अंकिता 16 सैकेंड में, व जहाज की छात्रा बुगली गुर्जर 16.66 सैकेंड में दौड़ पुरी कर फाईनल में पहुंची।

इस दौरान युवाओं को नशे जैसी बुराइयों को त्यागकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार ने प्रतियोगिता की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुल 90 टीमों के तीन सौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सौ मीटर, दौ सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ का आयोजन होगा। इसके अलावा हैमर थ्रो, डीस थ्रो, ज्वेलिन थ्रो, लंबी कुद, ऊंची कुंद प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव, रघूवीर सिंह डोई, जगदीश, दुर्गा प्रसाद, निर्मला सौलंकी, अभिलाशा, मान, महिपाल वर्मा, महेंद्रसिंह यादव, राहुल जोशि, महेंद्र धायल, शबनम शैयद, भीखाराम धायल, अमीलाल, संजय धीरवा, उमेश स्वामी, हरिराम गुर्जर, रूपेंद्र सिंह शेखावत, मंजीत, राजवीर, धर्मा पहलवान, राजेश कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles