2 दिन में 7 प्रभु जी को किया रेस्क्यू:नीमकाथाना अपना घर आश्रम ने चलाया अभियान, आश्रम में होगा उपचार
2 दिन में 7 प्रभु जी को किया रेस्क्यू:नीमकाथाना अपना घर आश्रम ने चलाया अभियान, आश्रम में होगा उपचार

नीमकाथाना : नीमकाथाना में मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था भरतपुर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित अभियान के दूसरा चरण का शुभारंभ किया गया। नीमकाथाना और सीकर जिले से 11 प्रभुजीयों का अपना घर आश्रम ने रेस्क्यू किया।
ज्ञानचंद मोदी अपना घर आश्रम नीमकाथाना के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने रेस्क्यू टीम को रवाना किया। टीम में शामिल अशोक सिंह ने बताया कि प्रभुजीयों का रेस्क्यू करना हमारा उद्देश्य है जिससे हम ज्यादा से ज्यादा प्रभुजनों की सेवा कर सकें। अपना घर आश्रम नीमकाथाना की रेस्क्यू टीम ने 2 दिन में 11 प्रभुजनों का चला, पलसाना, रींगस, खाटूश्यामजी, जीणमाता, खंडेला और सीकर शहर क्षेत्र से रेस्क्यू किया है।
पूरे राजस्थान में अब तक 262 प्रभुजनों का रेस्क्यू किया जा चुका है। बता दे कि वर्तमान में अपना घर आश्रम नीमकाथाना में कुल 94 प्रभुजी निवासरत हैं। आश्रम टीम द्वारा अब तक 40 प्रभुजनों को परिवार से मिलाया है। रेस्क्यू टीम में पदाधिकारी गजेन्द्र मोदी, चालक चंद्र प्रकाश वर्मा, चालक प्रेमनारायण, सेवासाथी मोनू सिंह, नितिन, युवराज शामिल थे।