[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता 16 को नशे के खिलाफ दिल्ली रैली में जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता 16 को नशे के खिलाफ दिल्ली रैली में जाएंगे

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता 16 को नशे के खिलाफ दिल्ली रैली में जाएंगे

झुंझुनूं : नशे के खिलाफ यूथ कांग्रेस की ओर से मुहिम शुरू की जाएगी। इसके तहत 16 अक्टूबर को दिल्ली में नशा नहीं रोजगार दो रैली निकाली जाएगी। इस रैली में जिले से 700 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को यूथ कांग्रेस के सीकर संभाग प्रभारी चांद बत्रा झुंझुनूं आए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से रैली को लेकर चर्चा की।

अधिकाधिक तादाद में कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में संभाग प्रभारी बत्रा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते नशे का कारोबार बढ़ रहा है। नशे से कई घर बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब के बाद अब हरियाणा, राजस्थान समेत अनेक प्रदेशों में फैल चुका है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाएगी। 16 अक्टूबर को दिल्ली में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान के पदभार ग्रहण समारोह पर यह रैली होगी।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया ने कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। इसके खिलाफ दिल्ली में रैली हो रही है। इसमें झुंझुनूं जिले से 700 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसको लेकर ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर जिला प्रभारी विकास मूंड, विधानसभा अध्यक्ष सोहेल, मीडिया प्रभारी मोहित जनेवा समेत अनेक पदाधिकारी थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet