[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दोषी कार्मिकों को किया एपीओ व निलंबित:15 लाख की सहायता, चारणवासी में करंट से मौत का मामला, लेकिन परिजन नहीं माने, धरना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दोषी कार्मिकों को किया एपीओ व निलंबित:15 लाख की सहायता, चारणवासी में करंट से मौत का मामला, लेकिन परिजन नहीं माने, धरना जारी

दोषी कार्मिकों को किया एपीओ व निलंबित:15 लाख की सहायता, चारणवासी में करंट से मौत का मामला, लेकिन परिजन नहीं माने, धरना जारी

झुंझुनूं : मलसीसर के चारणवासी में ट्रक के करंट के तार की चपेट में आकर आग लगकर जलने से व्यक्ति की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई है।जिला कलेक्टर के आदेश पर दोषी कार्मिकों को निलंबित व एपीओ किया गया। मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने सहमति दी है। लेकिन परिजन अभी नहीं माने है। अभी धरना जारी है। जिला प्रशासन ने अन्य मांगों के लिए सरकार को लिखा जाएगा।

एडीएम अजय कुमार आर्य एवं एसडीएम हवाई सिंह यादव राजकीय बीडीके अस्पताल में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से समझाईश की।

दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि इस मामले में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (विद्युत विभाग) से परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी, वहीं मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत भी 5 लाख रुपए व 5 लाख रुपए की अन्य सहायता यानी कुल 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा पालनहार योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ भी परिजनों को तुरंत प्रभाव से दिलवाया जाएगा। साथ ही मृतक के आश्रित परिजन को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। प्रशासन ने धरनार्थियों से समझाइश कर धरना उठाने की अपील की है।

चारणवासी गांव में 9 अक्टूबर शाम ट्रक में जलने से हुई मजदूर की मौत हो गई थी।

आग से ट्रक में सवार चूरू निवासी लालाराम जिंदा जल गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक मजदूर झुलस गया। जिसे बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान ट्रक में 5 लोग सवार थे। 4 लोग आग लगते ही ट्रक से कूद गए थे। जबकि मृतक लालाराम ट्रक में ही फंस गया था।

मुआवजे की मांग करते हुए शव लेने से इंकार कर दिया है।बीडीके अस्पताल मेंं मोर्चरी के पास ग्रामीण धरने पर बैठे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77