[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद बेनीवाल बोले- कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा:बाड़मेर में हमारे उम्मीदवार को लेकर भाग गई, फिर भी गठबंधन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

सांसद बेनीवाल बोले- कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा:बाड़मेर में हमारे उम्मीदवार को लेकर भाग गई, फिर भी गठबंधन किया

सांसद बेनीवाल बोले- कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा:बाड़मेर में हमारे उम्मीदवार को लेकर भाग गई, फिर भी गठबंधन किया

नागौर : रालोपा प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- मैंने कभी झुकना नहीं सीखा। हमेशा संघर्ष किया है। इसी के दम पर आगे बढ़ रहा हूं। 2003 में तत्कालीन सीएम वसुंधरा से समझौता करके 5 बार मंत्री बन जाता। दुर्भाग्य से हमारे पास साधन संसाधन नहीं थे।

हमारी 2018 में 3 सीट थी। 23 में 1 सीट हो गई। लेकिन 2024 के अंदर कांग्रेस से गठबंधन किया तो कांग्रेस पार्टी में पीठ में छुर्रा घोंपा। वो बाड़मेर में मेरे उम्मीदवार को लेकर भाग गई थी, लेकिन फिर भी समझौता हुआ। इसके बाद नागौर में हमनें जीत हासिल की।

उन्होंने कहा- कांग्रेस कहती है कि हमारी आंधी चल रही है, तूफान चल रहा है। तो हरियाणा में देख लो। हम चाहते थे कि गठबंधन करके लड़े। हमारे व्यक्ति अगर धैर्यवान हो जाएंगे, तो दिल्ली की सत्ता पर हमारा कब्जा होगा।

दरअसल, बेनीवाल शुक्रवार को खींवसर क्षेत्र के असावरी गांव में कालका माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इस मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं जनता के सभी काम करूंगा और सभी को साथ लेकर चलूंगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89