[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान के 321 पीटीआई-शिक्षक SOG के रडार पर:शादी से पहले विधवा हो गई रेखा, देवर के मृत्यु प्रमाणपत्र से सुनीता ने नौकरी ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान के 321 पीटीआई-शिक्षक SOG के रडार पर:शादी से पहले विधवा हो गई रेखा, देवर के मृत्यु प्रमाणपत्र से सुनीता ने नौकरी ली

राजस्थान के 321 पीटीआई-शिक्षक SOG के रडार पर:शादी से पहले विधवा हो गई रेखा, देवर के मृत्यु प्रमाणपत्र से सुनीता ने नौकरी ली

उदयपुर : सरकारी नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थी तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। कोई फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी पाने का प्रयास कर रहा है तो कोई खुद को विधवा साबित करके। ऐसे ही मामले सामने आए तो SOG के कान खड़े हो गए हैं। ढंग से जांच हो जाए तो सैकड़ों मामले इस तरह के फर्जीवाड़े के सामने आएंगे। ताजा मामला शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में नियुक्ति पाने वालों से जुड़ा है। 321 पीटीआई-शिक्षक अब SOG के रडार पर हैं।

नियुक्ति पाने वाले ऐसे लोगों के दस्तावेज में गड़बड़ियां सामने आई हैं। फर्जी दस्तावेज के मामले में तो ब्यावर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसमें दो बहनों सुनीता और रेखा ने फर्जी तरीके से जुटाए मृत्यु प्रमाण पत्र से विधवा कोटे में नौकरी हासिल कर ली। ऐसे मामले सामने आने के बाद तो बांसवाड़ा-डूंगरपुर में 100 से ज्यादा लोगों को आरोपी भी बनाया गया है।

पीटीआई की डिग्री/डिप्लोमा की जांच जारी

चयन बोर्ड सभी 321 पीटीआई की डिग्री/डिप्लोमा की जांच उनके विश्वविद्यालयों से करवा रहा है। इन्हें नाेटिस जारी कर 14 अक्टूबर तक जवाब भी मांगा है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर में कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया है। केवल बांसवाड़ा जिले में ही 50 से ज्यादा डमी अभ्यर्थी, फर्जी डिग्री प्रकरण में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें शिक्षक भर्ती, पीटीआई भर्ती, लाइब्रेरियन, वन रक्षक भर्ती समेत 7 अलग-अलग भर्तियों के प्रकरण सामने आए हैं। कई अभ्यर्थियाें के आवेदन में दी गई मार्कशीट सहित अन्य प्रमाणपत्र नियुक्ति के समय अलग थे।

डूंगरपुर में गलत दस्तावेजों से 6 पीटीआई बने

डूंगरपुर में गलत दस्तावेजों से 6 पीटीआई बन चुके हैं। इनकी जांच में डिग्री फर्जी पाई गई। इनकी यूपी के मेरठ में विवि से भी जानकारी ली तो उन्होंने डिग्री को फर्जी बताया। काबरा पीईईओ सोहन लाल प्रजापत ने दोनों बहनों की जॉइनिंग करवाई। शादी कार्ड में पीईईओ प्रजापत को खास अतिथि बनाया है। माता-पिता सरपंच रहे हैं।

2020 में शादी हुई थी, विधायक शंकर रावत भी आए थे समारोह में

सुनीता चाैहान ने शिक्षक भर्ती 2023-24 में विधवा का प्रमाण पत्र लगाया। शादी 25 नवंबर 2020 को वाड़िया में निर्मल सिंह से हुई। निमलीखेड़ा की सुनीता अभी यूपीएस खारला खेड़ा, पीईईओ काबरा में कार्यरत हैं। बड़ी बहन के देवर छगनलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र लगाया। जिस देवर का प्रमाण लगाया उसकी पत्नी भी जीवित है।

अविवाहित मदन की विधवा का प्रमाणपत्र लगाया था रेखा ने

रेखा चौहान ने बिना शादी शिक्षक भर्ती-2016-17 में विधवा प्रमाण पत्र लगा दिया। नौकरी के बाद रेखा की शादी 15 अप्रैल 2022 को धर्मेंद्र सिंह से सेड़ोता का बाड़िया में हुई। रेखा ने मृत्यु प्रमाण पत्र गांव के मदन सिंह का लगाया। मदन की मृत्यु सोजत में हुई थी। कोर्ट क्लेम की कॉपी में मदन सिंह अविवाहित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77