नीमकाथाना में दुर्गा महोत्सव:आज धार्मिक ग्रंथों पर आधारित लघु नाटकों का होगा मंचन, कल सजेगा सिद्धि दात्री मां का दरबार
नीमकाथाना में दुर्गा महोत्सव:आज धार्मिक ग्रंथों पर आधारित लघु नाटकों का होगा मंचन, कल सजेगा सिद्धि दात्री मां का दरबार

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आयोजित हो रहा दुर्गा महोत्सव में कई प्रकार के आयोजन हो रहे है। वहीं आज महागौरी का दरबार सजाया गया है। आज रात को राजस्थानी सांस्कृतिक कला जैसे आयोजन होंगे। बुधवार रात को तीन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। थाली सजाओ, मेहंदी रचाओ और चित्र बनाओ।
कई प्रतिभागियों ने भाग लिया और प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वालों को नगद पुरस्कार और फोटो फ्रेम, गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया गया। दर्शकों ने निर्णायकों का चयन किया और दर्शकों द्वारा ही प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी करवाया गया। आज महागौरी के दर्शन होंगे। आज रात को जयपुर के कलाकार उषा मीणा ग्रुप, आदर्श कला केंद्र जयपुर के द्वारा राजस्थानी संस्कृति और कला से रुबरू कराने वाले गीतों और भजनों पर नृत्य नाटकों के माध्यम प्रस्तुतियां दी जाएंगी। धार्मिक ग्रंथो पर आधारित लघु नाटकों का मंचन होगा। इसके साथ ही डांडिया और गरबा का भी सम्मिश्रण करके कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
कल सजेगा सिद्धि दात्री मां का दरबार
शनिवार को सिद्धि दात्री के दर्शन और सुबह-शाम महाआरती होगी। चुनरी का लॉटरी ड्रा भी निकल जाएगा। प्रथम विजेता को छोड़कर बाकी सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम विजेता को माता की चुनरी उड़ाकर श्रद्धा पूर्वक विदा किया जाएगा।