[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला बहुमत राजेंद्र राठौड़ थे वहां पर प्रभारी उनके नेतृत्व में पार्टी की हुई जीत कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला बहुमत राजेंद्र राठौड़ थे वहां पर प्रभारी उनके नेतृत्व में पार्टी की हुई जीत कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला बहुमत राजेंद्र राठौड़ थे वहां पर प्रभारी उनके नेतृत्व में पार्टी की हुई जीत कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश पर आतिशबाजी एवम् एक दुसरे का मुंह मिठा करवाकर खुशियां मनाई गई।

इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस जनादेश को जनता का आर्शिवाद बताते हुऐ कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नितियों में विश्वास व्यक्त किया है और यह जनादेश उन सभी ताकतो के मुंह पर तमाचा भी है जो समाज को तोड़ना चाहते है। उन्होने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की विभाजनकारी नितियों के बारे में जान चुकी है एवम् तीसरी बार किसी पार्टी को जनादेश देना यह भाजपा की नितियों की विजय है। उन्होने सभी हरियाणा वासियों को बधाई देते हुऐ कहा कि यह डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर और आगे ले जायेगी जिस प्रकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन इन पिछले दस वर्षो में भाजपा ने प्रदेश को दिया है। यह जीत उसी का परिणाम है।

इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने बधाई देते हुऐ कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को पुरी तरह से नकार दिया है। क्योंकि वहां भाजपा का दस वर्षो का शासन सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी रहा है। उन्होने कहा कि यह कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम है। हरियाणा में और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होने से कई प्रकार की योजनाऐं इन दोनो राज्यों की आपसी सहमती से बनेगी जिससे प्रदेश एवम् चूरू की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुऐ कहा कि यह जीत हम सब कार्यकर्ताओ के लिए आनन्द की जीत है और इस जीत से यह साबित हो गया है कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विश्व स्तर पर जो भारत का नाम रोशन किया है उसके प्रति देश की जनता में गहरा सम्मान है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुऐ कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग एवम् मेहनत से कार्य करता है। यह जीत उन लोगो के लिए भी ध्यान रखने योग्य है जो लोग भाजपा को हारा हुआ मान रहे थे परन्तु आम जनता में भाजपा एवम् प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास का भाव बना हुआ है।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, राष्ट्रिय परिषद्् सदस्य ओम सारस्वत, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा सीताराम लुगरिया, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल, नरेन्द्र कंवल, सत्तार खांन मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी सुरेश सारस्वत पदमसिंह राठौड़, फतेह चंद सोती, उपजिला प्रमुख महेंद्र न्योल, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, मोहनलाल गढ़वाल, विमला गढ़वाल, किशन आसेरी, हेमसिंह शेखावत, पार्षद लिखमीचंद प्रजापत, ,असलम डायर, भागीरथ सैनी, मेघराज भार्गव डॉ महेश शर्मा, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा नीरज जांगिड़ राजीव शर्मा, जयपाल सिंह टकनेत सुशील लाटा रजत शर्मा ओम इंदौरिया जयप्रकाश प्रजापत योगेश गौड़ महेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल, राजेश माटोलिया, गोगराज सैनी कैलाश शर्मा ओमान खान अमीलाल तेतरवाल गोपाल शर्मा नंदलाल मोजासिया, विष्णु सोनी, सुशील शर्मा, आदिल खान, गजानंद गौड़, संपत सिंह, मुकेश सैनी, अजय तंवर, जुगल पाण्डे, मुकेश ओझा,, अशोक तंवर, मुकेश प्रजापत, संदीप लुगरिया, नितिन हटवाल, बाबू इस्माइल,संदीप काजला, गजानंद गौड़, सुरेश चोटिया, बाबू टेलर, सुनीता प्रजापत, इन्द्रा कंवर, बबीता भाकर, मोनिका, शोभा चौधरी, विजय शर्मा, हिमाशू, ओम इन्दोरिया, राजीव लाम्बा, सम्पत सिंह राठौड़, श्रीराम पीपलवा, आनन्द रैगर, साबीर कुरेशी, राकेश शर्मा, अमीलाल धेतरवाल, लीलाधर सुण्डा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet